दून न्यूज़ पेपर एजेंट एसोसिएशन पल्टन बाजार ने सेंटर पर दो मिनट का मौन रखकर  शहीदों को  श्रद्धांजलि दी । – The Uttarakhand News

दून न्यूज़ पेपर एजेंट एसोसिएशन पल्टन बाजार ने सेंटर पर दो मिनट का मौन रखकर  शहीदों को  श्रद्धांजलि दी ।

दून न्यूज़ पेपर एजेंट एसोसिएशन पल्टन बाजार ने सेंटर पर दो मिनट का मौन रखकर  शहीदों को  श्रद्धांजलि दी ।

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 10 जुलाई 2024

आज सुबह 5 बजे पल्टन बाजार सेंटर में दून न्यूज़ पेपर एजेंट एसोसिएशन के सभी समाचार पत्र विक्रेता उत्तराखंड के पांचो शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए।

सभी ने नम आँखों से दो मिनट का मौन रखा और सभी कि आत्मा कि शांति के लिए प्रार्थना कि।

एसोसिएशन के पदाधिकारी श्री हरप्रीत सिंह ने कहा की शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।हम सभी शहीदों के परिवार के साथ खड़े हैं।

श्री राकेश कुमार भट्ट ने कहा कि आखिर कब तक हमारे जवान शहीद होते रहेंगे। आतंकवादीयो कि इस कायराना हरकत का मुहतोड़ जवाब देना होगा।

आदित्य न्यूज़ एजेंसी के श्री जैन जी ने कहा कि हमें अपने बच्चों को अपने शहीदों के वीरता के बारे में बताना चाहिए।

मौन सभा में हरप्रीत सिंह, ललित जोशी, राकेश कुमार भट्ट, कैलाश सेमवाल, बिजेंद्र सेमवाल, अनिल सोनी, मनीष अरोड़ा, अनिल भट्ट, नरेंद्र, राकेश शर्मा, गुमान सिंह, प्रमोद कश्यप , आदित्य न्यूज़ एजेंसी से श्री जैन जी, गुप्ता न्यूज़ एजेंसी से जसवंत, अतुल,सूरज ठाकुर, राजेंद्र भट्ट, राजेश रावत,मुकेश मित्तल, कुलदीप सिंह, मनोज तिवारी,राजेश बिहारी, गौरव, संजीव बिष्टआदि अन्य समाचार पत्र विक्रेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *