आयुक्त गढवाल मंडल विनय शंकर पाण्डेय एवं आईजी गढवाल राजीव स्वरूप ने ट्रांजिस्ट कैम्प आफलाईन रजिस्टेशन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। – The Uttarakhand News

आयुक्त गढवाल मंडल विनय शंकर पाण्डेय एवं आईजी गढवाल राजीव स्वरूप ने ट्रांजिस्ट कैम्प आफलाईन रजिस्टेशन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आयुक्त गढवाल मंडल विनय शंकर पाण्डेय एवं आईजी गढवाल राजीव स्वरूप ने ट्रांजिस्ट कैम्प आफलाईन रजिस्टेशन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 28 अप्रैल 2025

आयुक्त गढवाल मंडल विनय शंकर पाण्डेय एवं आईजी गढवाल राजीव स्वरूप ने ट्रांजिस्ट कैम्प पंहुचकर चारधाम यात्रा व्यवस्था का जायजा लिया तथा अधिकारियों को यात्रियों के लिए सुगम सुविधा बनाने के निर्देश दिए। आयुक्त गढवाल मंडल ने ट्रांजिस्ट कैम्प आफलाईन रजिस्टेशन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आयुक्त गढवाल ने बताया कि चारधाम पर संख्या का कोई प्रतिबन्ध नही हैं, आफलाईन रजिस्टेªशन में धाम से 48 घंटे पहले ही रजिस्टेशन किया जाएगा। धर्मशाओं में सूचना मिल रही है मोबाईल टीम रजिस्टेशन कर रही हैं। यही प्रयास है तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा रजिस्टेशन के लिए आधार न0 मेंडेट्री है। इस दौरान आयुक्त गढवाल मंण्डल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुगम व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों के लिए भोजन, पेयजल, पार्किंग, स्वास्थ्य जांच, आदि समुचित सुगम व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी सविन बसंल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर आयुक्त ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक सदर जया बलूनी, उप उप जिलाधिकारी योगेश मेहर, संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेन्द्र सिंह गंगवार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी के.के अग्रवाल, आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपिस्थत रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *