मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कहा कि तंबाकू का सेवन समाज के लिए अभिशाप है। – The Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कहा कि तंबाकू का सेवन समाज के लिए अभिशाप है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कहा कि तंबाकू का सेवन समाज के लिए अभिशाप है।

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 31 मई 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर नशा मुक्त उत्तराखंड के निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए प्रदेशवासियों से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की अपील की है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि तंबाकू का सेवन समाज के लिए अभिशाप है।हर साल बड़ी संख्या में लोग तंबाकू के सेवन से काल के ग्रास में समा जाते हैं. हमारी सरकार नशा मुक्त उत्तराखंड के निर्माण के लिए संकल्पित है।जिसमें आप समस्त प्रदेशवासियों का सहयोग अपेक्षित है। आइए इस दिवस पर हम सभी तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

आपको बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 1987 में तंबाकू निषेध दिवस मनाने का फैसला लिया. इसका कारण था कि उस दौर में तंबाकू के सेवन से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी. इससे अगले वर्ष यानि 1988 में पहली बार विश्व तंबाकू निषेध दिवस अप्रैल में मनाया गया. हालांकि बाद में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मई में मनाया जाने लगा।

तंबाकू का सेवन समाज के लिए अभिशाप है। हर साल बड़ी संख्या में लोग तंबाकू के सेवन से काल के ग्रास में समा जाते हैं। हमारी सरकार नशा मुक्त उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए संकल्पित है, जिसमें आप समस्त प्रदेशवासियों का सहयोग अपेक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *