मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को अबीर-ग़ुलाल लगाकर फूलों से होली खेली। – The Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को अबीर-ग़ुलाल लगाकर फूलों से होली खेली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को अबीर-ग़ुलाल लगाकर फूलों से होली खेली।

उत्तराखंड (देहरादून) सोमवार, 25 मार्च 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी को अबीर-ग़ुलाल लगाकर फूलों से होली खेली।

हरीश रावत ने सीएम धामी को तिलक लगाया और सीएम बड़ी शालीनता से उनका आशीर्वाद लेते दिखाई दिए।सीएम धामी ने कहा देश की तरह प्रदेश में भी लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव मनाया जा रहा है. ऐसे में उमंग, उल्लास और आपसी सद्भाव का त्योहार होली हम सब में एक नई ऊर्जा का सृजन करता है।

इस दौरान सीनियर लीडर लक्ष्मी अग्रवाल , पीके अग्रवाल , मनवीर चौहान , दायित्वधारी नेता , मंत्रीगण , संगठन के दिग्गज सांसद नरेश बंसल और बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता होली के रंग में रंगे नज़र आये।

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यालय में दिव्यांग जनों के साथ विशेष रूप से होली का उत्सव मनाया और उन्होंने सभी लोगों से कहा कि विश्वास मानिए कि अब हम पहले से ज्यादा उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास की ओर बढ़ रहे हैं नई लोकसभा के गठन होने के बाद उत्तराखंड का जो अभूतपूर्व विकास किया जाएगा वह एक नया इतिहास लिखा जाएगा जिसमें कि समाज के सभी वर्गों के लोगों का हमेशा की तरह ध्यान रखा जाएगा खासतौर पर हम विशेष योग्यता वाले अपने दिव्यांग बंधुओं के समग्र विकास के लिए संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *