दयनीय स्थिति से जूज रही व्यथित नाजमा खातून के पुत्र समद अली की ब्रूकलीरन स्कूल ने की फीस माफ, टीसी जारी। – The Uttarakhand News

दयनीय स्थिति से जूज रही व्यथित नाजमा खातून के पुत्र समद अली की ब्रूकलीरन स्कूल ने की फीस माफ, टीसी जारी।

दयनीय स्थिति से जूज रही व्यथित नाजमा खातून के पुत्र समद अली की ब्रूकलीरन स्कूल ने की फीस माफ, टीसी जारी।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 18 नवम्बर 2025

विगत दिवस 13 नवम्बर 2025 को चन्दर रोड निवासी नाजमा खातून ने डीएम से गुहार लगाई कि उनके बेटे समद अली ने ब्रूकलीन स्कूल से 08 वीं की परीक्षा उर्तीण तथा 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत् है। विद्यालय की फीस अधिक होने के कारण वह उस स्कूल में बच्चे की पढाई जारी रखने में सक्षम नही है। आगे की पढाई अन्य स्कूल से कराना चाहती हैं तथा जून से अक्टूबर तक की फीस स्कूल में जमा न करवा पाने के कारण स्कूल प्रबन्धन टीसी नही दे रहा है,जिससे बच्चे की पढाई बाधित हो रही है। पति दिव्यांग है तथा वह फीस भरने में असमर्थ है।

महिला की दयनीय हालत देखते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के संज्ञान लेते ही स्कूल प्रबन्धन ने बालक की फीस माफ करते हुए टीसी निर्गत कर दी है। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी के निर्देश पर आख्या प्रस्तुत करने हुए बताया कि प्रार्थिनी नाजमा के पुत्र समद अली की फीस माफ करते हुए स्कूल प्रबन्धन द्वारा टीसी निर्गत कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *