उत्तराखंड

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में आयोजित विजय संकल्प रैली को सम्बोधित किया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में आयोजित विजय संकल्प रैली को सम्बोधित किया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी में आयोजित विजय संकल्प रैली को सम्बोधित किया।

उत्तराखंड (मसूरी) सोमवार, 15 अप्रैल 2024

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गांधी चौक, मसूरी (देहरादून) में आयोजित विजय संकल्प रैली को सम्बोधित किया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भगवान केदारनाथ एवं राज्य निर्माण में शहीद आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि हम सभी इस लोकसभा से माल राज्यलक्ष्मी शाह को जीताने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं। यह लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है।उन्होंने कहा 10 साल पहले राजनीति उदासीनता से भरी हुई थी। आम इंसान भी बोला करता था राजनीति से कुछ नही बदलेगा, जैसा चल रहा है वैसा चलेगा, यहां कुछ बदलने वाला नहीं है।

बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री ने राजनीति की परिभाषा, संस्कृति, चाल ढाल, तौर तरीका बदला है।इसके साथ प्रधानमंत्री ने राजनीति की दृष्टि से संकल्प की परिभाषा बदल दी है।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सख्त फैसला लेते हुए कोरोना काल में सख्त लॉकडाउन लगाया गया। और दो महीने के अंदर देश को कोरोन से लड़ने के लिए तैयार किया।

पीएम मोदी ने कहा जान भी है और जहान भी है। उन्होंने कहा हमारे देश में पहले दवाइयां आने में कई कई साल लग जाते थे। परंतु कोरोना के 9 महीने बाद, भारत में 2 वैक्सीन बनाई जाती है। 220 करोड़ डबल डोज लगाकर कोरोना से लड़ने हेतु देश तैयार हो जाता है।भारत में दुनियां का सबसे बड़ा और सबसे तेज वैक्सीन प्रोग्राम होता है।आज के भारत ने 100 देशों को कोरोना वैक्सीन पहुंचाई। और 48 देशों को मुफ्त में वैक्सीन पहुंचाई।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 3 लाख से ज्यादा गांवों को सड़क से जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा पहले महिलाएं कई किलोमीटर दूर से पानी लाती थी। आज सबके घर में पानी आ रहा है, शौचालय भी बन गए हैं।बड़े बड़े टैंक भी बने हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लगभग 55 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये का सालाना स्वास्थ्य बीमा नि:शुल्क प्रदान किया है। उन्होंने कहा भाजपा के मेनिफेस्टो में 70 साल से ऊपर के हर वर्ग के व्यक्ति को आयुष्मान भारत का लाभ दिए जाने की बात कही गई है।

उन्होंने कहा संकल्प पत्र में किन्नर समाज के लोगों को भी आयुष्मान भारत से जोड़ने की बात कही गई है।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए वन रैंक वन पेंशन लागू किया गया है।देश में 1 लाख करोड़ रूपए ओ.आर.ओ.पी पर खर्च हुआ है। उत्तराखंड में 3500 करोड रूपए ओ.आर.ओ.पी के माध्यम से 1 लाख 26 हज़ार सैनिकों को दिया गया है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पहाड़ो के बॉर्डर एरिया में बीते 10 सालों में डबल लेन रोड़, ऑल वेदर रोड, डबल लेन पुल का कुल 13525 कि.मी का निर्माण हुआ है। और उत्तराखंड के 22 प्रोजेक्ट में 947 किलोमीटर की सड़क बनाई गई है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड को वाइब्रेंट विलेज के तहत इन गावों का विकास हो रहा है। जिसमे 51 गांव वाइब्रेंट विलेज योजना में शामिल किए गए हैं, साथ ही इनके विकास हेतु 758 करोड़ रूपए खर्च होगा।

चार धाम सड़क का निर्माण कार्य हुआ है। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक रेल लाइन पहुंचाई जा रही है। केदारनाथ का पुनर्निमाण का कार्य हुआ है। मसूरी में पर्यटन के कई विकास कार्य जारी हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड में नंबर वन रहा है।उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में आयुष्मान योजना के साथ अटल आयुष्मान को जोड़कर 52 लाख कार्ड बनाए गए हैं।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को भी आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ पक्के घर गरीबों को दिए गए हैं। और अभी संकल्प पत्र में 3 करोड़ और घरों को बनाने की व्यवस्था की गई है। आज हर पंचायत में 3 करोड़ से ज्यादा पैसा विकास योजनाओं के लिए आ रहा है।पी एम मोदी ने संकल्प लिया है कि 4 जून के बाद भ्रष्टाचारियों पर और तेज करवाई होगी। और विपक्ष का गठबन्धन भ्रष्टाचारियों को बचाने की बात करता है। उनका जनता से कोई लेना-देना नहीं है। विपक्ष का लेना देना बस अपने परिवार से है।

कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में बोफोर्स, अगस्ता वेस्टलैंड, पनडुब्बी, कोयला, 2जी सहित कई घोटाले किए। अखिलेश ने लैपटॉप तो लालू ने चारा घोटाला किया। इन सब घोटालों में घोटाले और परिवार की पार्टियां है।भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी से माला राज्यलक्ष्मी को विजयी बनाकर मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देना का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का देवभूमि उत्तराखंड की समस्त देवतुल्य जनता की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा को 18 करोड़ से ज्यादा कार्यकर्ताओं वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त है। ऐसी पार्टी का नेतृत्व नड्डा द्वारा किया जाता है। उन्होंने कहा नड्डा के नेतृत्व में आज देश के 17 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार है। उन्होने कहा नड्डा की सरलता, सहजता और शालीनता से हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आगामी 19 अप्रैल को हमने मतदान करना है। उन्होंने कहा विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने हेतु 400 पार के नारे को सिद्ध करना है।उन्होंने कहा कांग्रेस के काले कारनामों की लिस्ट बहुत लंबी है आज देश में जितनी भी समस्याएं हैं उनके पीछे कांग्रेस है। आज मोदी जी के नेतृत्व में हर एक समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चुनावों में कांग्रेस को भारी मतों से हराकर टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र का रिकॉर्ड कायम रखते हुए हैट्रिक लगानी है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 19 अप्रैल को पहले मतदान करें, फिर जलपान करें।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, नेहा जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Team UK News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button