गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने श्रीनगर में सोशल मीडिया सम्मेलन में शिरकत की। – The Uttarakhand News

गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने श्रीनगर में सोशल मीडिया सम्मेलन में शिरकत की।

गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने श्रीनगर में सोशल मीडिया सम्मेलन में शिरकत की।

उत्तराखंड (श्रीनगर) शुक्रवार, 05 अप्रैल 2024

लोकसभा की गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने श्रीनगर में सोशल मीडिया सम्मेलन में शिरकत की। अनिल बलूनी का सम्मेलन में पहुंचे गढ़वाली गीतकारों ने बलूनी और पीएम नरेंद्र मोदी के ऊपर बनाए हुए गढ़वाली गीत के जरिए उनका स्वागत किया।

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि सोशल मीडिया प्रचारक प्रभावशाली तरीके से एक बेहतर छवि के व्यक्ति को संसद पहुंचाने के लिए प्रचार करेगी। बलूनी ने कहा की उन्होंने आज मलेथा क्षेत्र में पहुंचकर वीर शिरोमणि माधो सिंह की मूर्ति के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि माधो सिंह भंडारी की याद में भी दिपावली के बाद ईगास पर्व को मनाया जाता है।

बलूनी ने पहाड़ों से बेतहाशा हो रहे पलायन पर चिंता जाहिर की और इसकी रोकथाम के लिए प्राथमिकता से कार्य करने का दावा किया साथ ही पर्यटन को नई दिशा देने की बात भी की। अनिल बलूनी ने कहा जिस प्रकार से अलग अलग राज्य अपने त्योहार को एक अलग पहचान दे रहे हैं। उसी तरह से वे ईगास को विश्वभर में पहचान दिलाएंगे। जिससे इस पर्व को हर कोई मना सके।

अनिल बलूनी ने कहा कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी एनडीए को 400 पार देखने चाहते हैं और वो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर का स्वागत करते हैं। इसके साथ ही अनिल बलूनी ने कहा की विपक्ष के ताने से वे अपना इरादा नहीं बदलने वाले हैं। वो हमेशा पहाड़ हित में कार्य करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *