हरिद्वार के बाहदराबाद स्थित जाया मेक्सवेल अस्पताल में  युवकों ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। – The Uttarakhand News

हरिद्वार के बाहदराबाद स्थित जाया मेक्सवेल अस्पताल में  युवकों ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की।

हरिद्वार के बाहदराबाद स्थित जाया मेक्सवेल अस्पताल में  युवकों ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की।

उत्तराखंड (हरिद्वार) मंगलवार, 02 अप्रैल 2024

बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। देर रात पांच से छह दबंग युवकों ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित स्टाफ की तहरीर पर बहादराबाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरिद्वार के बाहदराबाद स्थित जाया मेक्सवेल अस्पताल में देर रात कुछ युवक एक युवती का उपचार कराने अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल के स्टाफ ने युवकों से ओपीडी की पर्ची बनाने के लिए कहा। जिससे युवक आग बबूला हो गए। देखते ही देखते युवकों ने अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट और अन्य कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी युवक मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *