उत्तराखंड

उत्तराखंड की अशोका क्लासेस ने मिलिट्री व सैनिक स्कूल परीक्षाओं में हासिल की बड़ी सफलता।

45 में से 44 छात्रों ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की

उत्तराखंड की अशोका क्लासेस ने मिलिट्री व सैनिक स्कूल परीक्षाओं में हासिल की बड़ी सफलता।

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 08 मार्च 2026

अशोका क्लासेस ने मिलिट्री स्कूल, सैनिक स्कूल और यूपी सैनिक स्कूल जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शानदार सफलता प्राप्त की है। संस्थान छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से तैयारी करवाता है, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है।

संस्थान के अनुसार, 45 में से 44 छात्रों ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जो संस्थान की बेहतर शैक्षणिक तैयारी को दर्शाता है। इसके साथ ही अशोका क्लासेस के छात्रों ने मिलिट्री स्कूल और यूपी सैनिक स्कूल के इंटरव्यू चरण में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अशोका क्लासेस छात्रों की सहायता के लिए यूट्यूब पर मुफ्त कक्षाएं भी उपलब्ध कराता है। साथ ही संस्थान का अशोका क्लासेस हैमोबाइल एप्लीकेशन भी है, जिसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है, जिससे छात्र ऑनलाइन तैयारी कर सकते हैं।

संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब परिवारों के छात्रों के लिए फीस में छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) की सुविधा भी प्रदान करता है, ताकि किसी भी छात्र की पढ़ाई आर्थिक कारणों से प्रभावित न हो।

ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में अशोका क्लासेस उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य कर रहा है।

अशोका क्लासेस के निदेशक ने बताया कि संस्थान का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के अभिभावकों को जागरूक करना है, ताकि यहां के बच्चों के लिए करियर और विकास के अधिक अवसर पैदा किए जा सकें, क्योंकि अन्य राज्यों की तुलना में यहां अभी भी इस क्षेत्र में जागरूकता कम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button