एडवोकेट संजय केसला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड उत्तराखण्ड के प्रदेश महासचिव नियुक्त* किए गए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान चंद जीनवाल एवं राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी सुमित चंदेल ने स्वीकृति दी

एडवोकेट संजय केसला अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड उत्तराखण्ड के प्रदेश महासचिव नियुक्त किए गए।
उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार , 05 मई 2026
अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड उत्तराखण्ड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं, पूर्व सांसद प्रतिनिधि,पूर्व पार्षद माननीय श्री विकास चौहान जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री ज्ञान चंद जीनवाल जी की एवं राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखण्ड प्रदेश प्रभारी माननीय श्री सुमित चंदेल जी की सहमति व स्वीकृति उपरांत इंद्रेश नगर देहरादून निवासी कर्मठ जुझारू सक्रिय कार्यकर्ता एवं युव जन नेता आदरणीय श्री एडवोकेट संजय केसला जी BA ,LLB को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड 10721 शाखा उत्तराखण्ड प्रदेश में प्रदेश महासचिव एवं उत्तराखण्ड प्रदेश अनुशासन समिति के सचिव के पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया जाता है।
आदरणीय श्री संजय केसला जी को प्रदेश महासचिव एवं उत्तराखण्ड प्रदेश अनुशासन समिति के सचिव बनाने पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास चौहान जी का का कोटि कोटि आभार व्यक्त करते है और श्री संजय केसला जी एडवोकेट के युव जन समाज संगठन में उज्जवल भविष्य की कामना करते है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास चौहान ने नव नियुक्त प्रदेश महासचिव एवं उत्तराखण्ड प्रदेश अनुशासन समिति का सचिव आदरणीय श्री संजय केसला जी से अपेक्षा की है कि प्रदेश भर में भ्रमण कर युव जन समाज संगठन को अपने उत्तराखंड प्रदेश में और अधिक मजबूत करने में ओर संगठन के कार्यक्रमों को अग्रसित करने में कार्य करेंगे तथा समय समय पर अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय देहरादून / केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में लिखित रूप में देंगे।




