एक युवक ने होटल मालिक पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। – The Uttarakhand News

एक युवक ने होटल मालिक पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी।

एक युवक ने होटल मालिक पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी।

उत्तराखंड (ऋषिकेश) शनिवार, 25 मई 2025

श्यामपुर में एक युवक ने दबंगई दिखाते हुए एक होटल मालिक के सिर पर पिस्टल तान दी। जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। डरे सहमे होटल मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अपने साथ होने वाली किसी भी अनहोनी के लिए भी संबंधित युवक को जिम्मेदार ठहरने की बात कही है। घटना की पूरी वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

श्यामपुर पुलिस चौकी पुलिस के मुताबिक शनिवार के दोपहर नशे में धुत्त अनुराग डिमरी नाम का युवक रॉयल शिवम रेजिडेंसी एंड रेस्टोरेंट माया मार्केट गुमानीवाला पहुंचा। वह सीधे होटल की किचन में घुस गया। मौके पर मौजूद चीनी गोदाम रोड गुमानीवाला निवासी शुभम नौटियाल के सिर पर बिना किसी बात के पिस्टल तान दी। पिस्टल देखकर किचन में अफरा तफरी मच गई। अनुराग डिमरी शुभम नौटियाल को पिस्टल से ठोकने की बात कहता हुआ भी नजर आया। स्टाफ के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया। अनुराग डिमरी शुभम नौटियाल को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। वारदात से सहमे हुए शुभम नौटियाल श्यामपुर पुलिस चौकी पहुंचे और उन्होंने तहरीर देकर अनुराग डिमरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई। खुलेआम इस तरह की गुंडागर्दी को देखकर होटल कर्मियों में गुस्सा है।

ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने बताया की इस मामले चौकी प्रभारी को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं,श्यामपुर चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि शिकायत ले ली गई है मामले में जांच कर जल्दी ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *