विधानसभा तिराहे के पास एक वाहन में अचानक आग लगी। – The Uttarakhand News

विधानसभा तिराहे के पास एक वाहन में अचानक आग लगी।

विधानसभा तिराहे के पास एक वाहन में अचानक आग लगी।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 11 जून 2024

विधानसभा तिराहे के पास एक वाहन में अचानक आग लग गई, जिस पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया तथा घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल के वाहन द्वारा गाड़ी में लगी आग को बुझाया गया।

कार सवार सभी व्यक्ति बिजनौर से देहरादून सहस्त्रधारा घूमने के लिए जा रहे थे, तभी विधानसभा तिराहे के पास अचानक कार में आग लग गई, आग से किसी प्रकार की कोई जन हानी नहीं हुई है, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *