8 माह से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सदन की पेड़ छपान कटान की अनुमति फाइल दबाये बैठे थे वन निगम के अफसर,डीएम के नजर तरेरते ही  वन निगम की लम्बित कार्यवाही को लगे पंख। – The Uttarakhand News

8 माह से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सदन की पेड़ छपान कटान की अनुमति फाइल दबाये बैठे थे वन निगम के अफसर,डीएम के नजर तरेरते ही  वन निगम की लम्बित कार्यवाही को लगे पंख।

8 माह से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सदन की पेड़ छपान कटान की अनुमति फाइल दबाये बैठे थे वन निगम के अफसर,डीएम के नजर तरेरते ही  वन निगम की लम्बित कार्यवाही को लगे पंख।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 21 जुलाई 2025

जिलाधिकारी सविन बसंल ने विगत दिवस स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान पुरानी जजी परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के लिए प्रस्तावित सदन निर्माण का मामला आया जो कि वन कटान अनुमति के कारण 8 माह से लम्बित था, जिस पर जिलाधिकारी ने वन विकास निगम के आरएम डीएलएम को कार्यवाही के निर्देश दिए थे, अनुमति की कार्यवाही में 1 दिन विलम्ब होने पर प्रशासन ने आरएम, डीएलएम वन विकास निगम का वाहन जब्त करते हुए कार्यवाही की चेतावनी दी।

कार्यवाही तलवार लटकती देख वन विकास निगम के अधिकारियों ने उसी अनुमति की कार्यवाही के साथ ही पेड़ कटान, छपान की कार्यवाही कर दी है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। सेनानियों के परिजनों आंवटित सदन निर्माण कार्य को शीघ्र कराने के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने एमडीडीए को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को उक्त भूमि पर पेड़ कटान/ शिफ्टंग की कार्यवाही को आज ही रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

डीएम ने पुरानी जजी कलेक्टेªट परिसर में निर्माणाधीन सेनानी भवन निर्माण कार्य को त्वरित कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *