उत्तराखंड

द हैरिटेज स्कूल में चौथी इंटर स्कूल विज्ञान प्रदर्शनी की शुरूआत।

छात्र-छात्राओं ने अपने अपने मॉडलों को प्रदर्शित करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

द हैरिटेज स्कूल में चौथी इंटर स्कूल विज्ञान प्रदर्शनी की शुरूआत।

उत्तराखंड  (देहरादून) शनिवार,  25 जुलाई 2026

विज्ञान हमारे भविष्य की कुंजी है विषय पर आधारित द हैरिटेज स्कूल स्कूल में चौथी इंटर स्कूल विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अपने अपने मॉडलों को प्रदर्शित करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और निर्णायकों को अपने जवाबों से प्रभावित किया।

यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल में चौथी इंटर स्कूल विज्ञान प्रदर्शनी की शुरूआत निर्णायकों आशा बर्थवाल एवं पुनीत उनियल को पुष्प गुच्छ प्रदान कर की गई। इस अवसर पर निर्णायकों ने प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडलों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल कर अंक प्रदान किए।

इस अवसर पर न्यूकिलयर पावर,एनर्जी, बायो डिग्रेडेबल प्लास्टिक बाजरे से, एवीनेगर सिरका से, इंटरेक्टिव गेम, वेब ऐप, होम ऑटोमेशन सिस्टम एवं वॉइस कंट्रोल्ड एआई रोबोट को छात्र छात्राओं ने प्रदर्शित किया। इस अवसर पर दून प्रेसीडेंसी स्कूल के छात्र छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट वैज्ञानिक समझ और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए विज्ञान प्रदर्शनी में बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया जबकि समरवैी स्कूल उप विजेता रहा।

इस अवसर पर द हैरिटेज स्कूल ने विज्ञान प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर सबसे अधिक अंक प्राप्त किए लेकिन मेजबान विद्यालय होने के कारण वह उप विजेता का स्थान प्राप्त नहीं कर सका। इस दौरान निर्णायकों ने सभी प्रतिभागियों की असाधारण रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और नए विचारों की जमकर सराहना की।

इस अवसर पर द हैरिटेज स्कूल की प्रधानाचार्या डा. अंजू त्यागी ने निर्णायकों एवं प्रभारी शिक्षकों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर द हैरिटेज स्कूल, समरवैली स्कूल, ऐन मैरी स्कूल, दून कैम्ब्रिज स्कूल, दून प्रेसीडेंसी स्कूल, राजा राम मोहन राय एकेडमी, माउंट फोर्ट एकेडमी, सेंट कबीर एकेडमी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सौरभ गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button