उप नगर आयुक्त नगर निगम गोपाल राम बिनवाल, उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी, नायब तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार नगर निगम ने सयुंक्त रूप से मौजा अधोईवाला में अवैध प्लाटिंग का निरिक्षण किया। – The Uttarakhand News

उप नगर आयुक्त नगर निगम गोपाल राम बिनवाल, उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी, नायब तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार नगर निगम ने सयुंक्त रूप से मौजा अधोईवाला में अवैध प्लाटिंग का निरिक्षण किया।

उप नगर आयुक्त नगर निगम गोपाल राम बिनवाल, उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी, नायब तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार नगर निगम ने सयुंक्त रूप से मौजा अधोईवाला में अवैध प्लाटिंग का निरिक्षण किया।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 05 अक्टूबर 2024

जिलाधिकारी कार्यालय में प्रतिदिन कार्यदिवस में संचालित होने वाले जनता दर्शन कार्यक्रम में शिकायर्ताओं द्वारा अपनी शिकायत में जिलाधिकारी को बताया कि मौजा अधोईवाला स्थित नगर निगम के स्वामित्व वाली भूमि पर अवैध प्लाटिंग की गई है।

उक्त शिकायत पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रकरण की विस्तृत एवं सुपष्ट जांच हेतु उप नगर आयुक्त नगर निगम गोपाल राम बिनवाल, उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी, नायब तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार नगर निगम की संयुक्त टीम गठित करते हुए निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित पक्षों की उपस्थिति में जांच करते हुए सुस्पष्ट आख्या 03 दिन के भीतर प्र्रस्तुत करेंगे।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी ने राजस्व विभाग एवं नगर निगम की टीम के साथ सम्बन्धित पक्षों की उपस्थिति में उक्त स्थल का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *