उत्तराखंड

शासन ने नगर निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ाया।

शासन ने नगर निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ाया।

शासन ने नगर निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ाया।

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार, 02 जून 2024

शासन ने नगर निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ाया है। इस सिलसिले में शासन ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। निकाय चुनाव जून महीने में होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब चुनाव भी सितंबर महीने में होने की संभावना है।

निकाय बोर्ड का कार्यकाल 1 दिसंबर 2023 को समाप्त हो गया था। इसके बाद 6 माह के लिए इनमें जिला अधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया गया था। कल 1 जून को नगर निकायों में नियुक्त किए गए प्रशासकों का भी 6 माह का कार्यकाल समाप्त हो गया था।

अब प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण नगर निकायों की निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने में विलंब के चलते प्रशंसकों का कार्यकाल तीन माह के लिए अतिरिक्त बढ़ाया गया है। ऐसे में उम्मीद अब सितंबर माह में नगर निकाय चुनाव संपन्न होने की है।

Team UK News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button