उत्तराखंड

अश्ले हॉल चौक का नाम “स्वर्गीय दिवाकर भट्ट चौक” करने हेतु मांग रखी।

स्वर्गीय श्री दिवाकर भट्ट जी उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख योद्धा, पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा “फील्ड मार्शल” के नाम से प्रसिद्ध थे

अश्ले हॉल चौक का नाम “स्वर्गीय दिवाकर भट्ट चौक” करने हेतु मांग रखी।

 उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 10 मार्च 2026

सभी शिवसैनिक इकट्ठा होकर मांग की गई की देहरादून कुलभूषण राणा जी ने बताया कि स्वर्गीय श्री दिवाकर भट्ट जी उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख योद्धा, पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा “फील्ड मार्शल” के नाम से प्रसिद्ध थे। उन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। वे जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे और पहाड़ से मैदान तक आंदोलन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्भाग्यवश, नवंबर 2025 में उनका निधन हो गया, जिससे पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रदेश उप प्रमुख सौरभ नेगी ने बताया वर्तमान में अश्ले हॉल चौक का नाम एक ब्रिटिश कालीन व्यक्ति/संरचना से जुड़ा है, जो अब ऐतिहासिक महत्व कम रखता है। वहीं, स्वर्गीय दिवाकर भट्ट जी उत्तराखंड की आधुनिक इतिहास की जीवंत शख्सियत हैं।

प्रदेश उप प्रमुख सचिन दीक्षित जी ने बताया कि स्वर्गीय दिवाकर भट्ट जी के नाम पर इस चौक का नामकरण करने से:

राज्य आंदोलन के बलिदानियों को सम्मान मिलेगा।

युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।

देहरादून शहर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान मजबूत होगी।

प्रदेश संगठन सचिव कुलदीप नेगी जी ने बोला कि शिव सेना देहरादून इकाई की ओर से हम प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि इस प्रस्ताव पर शीघ्र विचार करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर चौक का नाम स्वर्गीय दिवाकर भट्ट चौक घोषित किया जाए। हम इस संबंध में किसी भी प्रकार की सहायता/बैठक/प्रदर्शन आदि के लिए तैयार है।

कार्यक्रम के तत्पश्चात देहरादून मेयर साहब और डीएम साहब और डीएम साहब के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को ज्ञापन भी दिया गया

कार्यक्रम में प्रदेश आईटी सेल सचिव सूरज सिंह रावत, प्रदेश संगठन सचिव कमल शर्मा, प्रदेश मीडिया सचिव नितिन रावत, गढ़वाल मंडल प्रमुख लक्ष्मण मनवाल, देहरादून महानगर उप प्रमुख रजत , वार्ड 58 प्रमुख मोहित मिश्रा,बिट्टू नेगी, लोकेंद्र पांडे ,मनीष पनौली ,आजाद गैरोला ,रितिक, रिंकू ,रंजीत सक्सेना, बलवीर नेगी, राजेश नौटियाल, विकास शर्मा, बृजमोहन डंगवाल, विकास, राजीव राणा, प्रदीप नेगी, विजय वर्मा, अज्जू, विष्णु बडोनी, अक्षय रमोला, सौरभ रावत, अभय प्रताप, विजय पवार, शिवम गोदियाल, बलवंत जौहरी, संजय रावत, हैप्पी,रितिक, आदित्य,महेश,लोकेंद्र पांडे, बलवीर नेगी, ऋतिक प्रेम नगर अध्यक्ष, आजाद गैरोला , मनीष पनौली, हरदीप, हैप्पी ,पवन सिंह ,लाल बाबू , विनय, अभिषेक, आदि शिव सैनिक उपस्थित रहे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button