लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट आई, जानें कौन कहां से कर्नाटक में लड़ेगा चुनाव? – The Uttarakhand News

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट आई, जानें कौन कहां से कर्नाटक में लड़ेगा चुनाव?

कांग्रेस हाई कमान द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों के नामों को शुक्रवार को तय किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में 39 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है।कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की गुरुवार को बैठक हुई थी। इस दौरान छत्तीसगढ़, केरल और कई अन्य राज्यों में करीब 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई। एआईसीसी के महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम आज 39 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर रहे हैं, जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेष बघेल शामिल हैं। इस सूची में 15 लोग सामान्य वर्ग से और 24 लोग एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग से है।”

कांग्रेस की पहली लिस्ट में शशि थरूर का नाम शामिल है। शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जबकि डी के सुरेश को बेंगलुरु रूरल से मौका दिया गया है। ज्योत्सना महंत को कोरबा से चुनाव में उतारा गया है, वहीं केसी वेनुगोपाल के अलाफूजा से मौका दिया गया है।

आइए एक नजर डालते हैं कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट पर…

कर्नाटक लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची

प्रत्याशियों का नाम विधानसभा क्षेत्र
एचआर अलगुर राजू बीजापुर
आनंदस्वामी गद्दादेवर्मथ हावेरी
गीता शिवराजकुमार शिमोगा
श्रेयस एम. पटेल हसन
एस. पी. मुद्दाहनुमेगौड़ा तुमकुर
वेंकटरामेगौड़ा (स्टार चंद्रू) मांडया
डीके सुरेश बेंगलुरु ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *