विजिलेंस की टीम ने एआरटीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक को तीन हज़ार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। – The Uttarakhand News

विजिलेंस की टीम ने एआरटीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक को तीन हज़ार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

विजिलेंस की टीम ने एआरटीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक को तीन हज़ार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

उत्तराखंड (कोटद्वार) वीरवार, 22 अगस्त 2024

कोटद्वार में विजिलेंस की टीम ने छापेमारी के लिए एआरटीओ कार्यालय पहुंची। जहां विजिलेंस की टीम ने वरिष्ठ सहायक एआरटीओ को ट्रक चालक से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एआरटीओ के वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह ने ट्रक का चालान कर चालक से सात हजार रुपए लिए और केवल चार हजार की ही रसीद काटी।विजिलेंस की टीम ने वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

कर्मचारी महेंद्र पर तीन हजार रुपये की रिश्वतखोरी लेने का आरोप हैं। विजिलेंस की टीम आरोपी के दफ्तर और आवास पर भी पहुंचकर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है। महेंद्र के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी जिसके बाद विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *