विजिलेंस की टीम ने जीएसटी कमिश्नर शशिकांत दुबे को 75 हज़ार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ़्तार किया। – The Uttarakhand News

विजिलेंस की टीम ने जीएसटी कमिश्नर शशिकांत दुबे को 75 हज़ार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ़्तार किया।

विजिलेंस की टीम ने जीएसटी कमिश्नर शशिकांत दुबे को 75 हज़ार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ़्तार किया।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 25 जून 2024

कमिश्नर जीएसटी शशिकांत दुबे को 75 हज़ार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथो गिरफ़्तार किया है।

विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार राजपुर रोड पर छह महीने पहले खुले एक रेस्ट्रो मालिक से शशिकांत दुबे ने रिश्वत मांगी थी। रेस्ट्रो मालिक को आज 75 हज़ार रुपए लेकर बुलाया गया था। तभी विजिलेंस की टीम ने दुबे को रंगेहाथ गिरफ़्तार कर लिया। लक्ष्मी रोड स्थित ऑफिस से दुबे की गिरफ़्तारी हुई। जबकि उनके कैनाल रोड स्थित घर पर भी विजिलेंस ने छापा मारा है।

सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जी.एस.टी. कार्यालय लक्ष्मी रोड, डालनवाला के असिस्टेंट कमिश्नर, शशिकान्त दूबे को शिकायतकर्ता से रेस्टोरेन्ट के बिलों में जी.एस.टी. के नियमों के क्रम में कमियॉ बताकर भारी जुर्माने का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग की गयी, जिसके क्रम में अभियुक्त को शिकायतकर्ता से रू0 75,000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया, जिनकी गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून टीम द्वारा अभियुक्त के देहरादून आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताँछ जारी है ।

वरिष्ठ पुलिक अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, मुख्यालय धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *