तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, चार की मौत। – The Uttarakhand News

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, चार की मौत।

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, चार की मौत।

उत्तर प्रदेश (एटा) वीरवार, 18 अप्रैल 2024

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में आज  सुबह सड़क हादसे में दो मासूम सहित चार की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये हादसा थाना पिलुआ क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास हुआ। बताया गया है कि पूरा परिवार नोएडा से मैनपुरी लौट रहा था। उसी दौरान कार चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। कार की रफ्तार अधिक थी इस वजह से वो काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई।

हादसे के बाद कार सवारों में चीख पुकार मच गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में कुलदीप पुत्र विनोद (21) नित्या (1) व आराध्या (6) पुत्री रवि सभी निवासी सथिनी दलितपुर थाना दन्नाहार मैनपुरी, गुलशन पुत्र रामअवतार (23) निवासी व्यूति कलां थाना एलाऊ मैनपुरी की मौत हो गई। इनके साथ रंजना, आदित्य, रवि और विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *