उत्तराखंड

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की विद्यालय प्रबंधन समिति की अगस्त माह की निर्धारित मासिक बैठक क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला की उपस्थिति में हुईं संपन्न।

विभाग द्वारा प्रत्येक छात्र-छात्रा को निःशुल्क नोटबुक्स का वितरण किया गया।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की विद्यालय प्रबंधन समिति की अगस्त माह की निर्धारित मासिक बैठक क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला की उपस्थिति में हुईं संपन्न।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 01 अगस्त 2026

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की विद्यालय प्रबंधन समिति की अगस्त माह की निर्धारित मासिक बैठक माह के प्रथम शनिवार को आज विद्यालय में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्रीय समाजसेवी नरेश राणा भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, सरकार/विभाग द्वारा प्रत्येक छात्र-छात्रा को निःशुल्क नोटबुक्स का वितरण, अपार आईडी तथा विद्यालय विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी।

बैठक में सर्वप्रथम विद्यालय के शिक्षकों द्वारा सभी उपस्थित अभिभावकों को छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति से अवगत कराया गया। तत्पश्चात अपार आईडी की महत्ता के साथ ही विद्यालय विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी। अंत में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला के कर-कमलों से प्रत्येक छात्र-छात्रा को सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी नोटबुक्स वितरित की गयीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने कहा इस वर्ष कक्षा 1 एवं 2 के छात्रों के लिये 1 नोटबुक तथा कक्षा 3 से 5 के छात्रों के लिये 3 नोटबुक उपलब्ध करायी जा रही हैं। राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के लिये नोटबुक्स उपलब्ध करवाकर विभाग द्वारा एक सराहनीय पहल की गयी है। नोटबुक्स अच्छी बनायी गयीं हैं तथा प्रत्येक पेज पर प्रेरणादायक वाक्य लिखे गये हैं, जिनसे छात्र नियमित रूप से प्रेरणा लेते रहेंगे।

अंत में बैठक को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला ने कहा कि पाठ्य पुस्तकों के पश्चात निःशुल्क नोटबुक उपलब्ध कराना एक अच्छा कदम है, इससे सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों को आर्थिक सहयोग मिलेगा। उन्होंने सभी बच्चों से इन नोटबुक्स को अपनी पढ़ाई में अच्छी तरह से उपयोग करने तथा उनमें लिखे गये प्रेरणादायक वाक्यों को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी।

आज की बैठक में क्षेत्रीय पार्षद एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के पदेन सदस्य सोबत चंद्र रमोला, विद्यालय समिति की अध्यक्ष सीमा, समाजसेवी नरेश राणा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी, सहायक अध्यापक मीना घिल्डियाल, मधुलिका, भोजन माता विमला देवी, अभिभावक योगिन्द्र पाल, अंजना देवी, मंजू देवी, पिंकी कश्यप, सरस्वती, रूमा देवी, वाजिद अहमद, राजेश कुमार, भुन टुन दास, वीरेंद्र सिंह, मीना देवी, केशवर जहां, सीमा देवी, फराना, मोनी, रुस्तम, मीनाक्षी, अनु देवी, निशा समेत सभी अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button