पिकअप वाहन गलत दिशा में जाकर दूसरी ओर से आ रहे डंपर से टकराई। – The Uttarakhand News

पिकअप वाहन गलत दिशा में जाकर दूसरी ओर से आ रहे डंपर से टकराई।

पिकअप वाहन गलत दिशा में जाकर दूसरी ओर से आ रहे डंपर से टकराई।

उत्तराखंड (देहरादून/सहसपुर) रविवार, 25 अगस्त 2024

देहरादून की ओर से आने वाले डंपर संख्या एच0पी0 71-6255 तथा विकासनगर से देहरादून की ओर फल लेकर आ रही पिकअप संख्या यू0के0-07-सीवी-7819 की आपस में टक्कर हो गई।

प्रथम दृष्टया पाया गया कि पिकअप वाहन गलत दिशा में जाकर दूसरी ओर से आ रहे डंपर से टकरा गई, घटना में पिकअप चालक पवन सिंह पुत्र कंचन सिंह, निवासी मोरी उदेठा, जनपद उत्तरकाशी तथा परिचालक अमर सिंह पुत्र कल्याण सिंह, निवासी बिंद्री सरास, जनपद उत्तरकाशी,पिकअप के क्षतिग्रस्त होने के कारण पिकअप के अंदर फस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से निकाल कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भेजा गया है। जहां पर चिकित्सकों ने पिकअप के परिचालक अमर सिंह उम्र 55 वर्ष की मृत्यु होने की पुष्टि की,तथा चालक पवन सिंह उम्र 30 वर्ष पुत्र कंचन सिंह निवासी मोरी उदेठा, जनपद उत्तरकाशी महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचाराधीन है। मृतक का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *