उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश,जिला, शहर, ब्लॉक अध्यक्षों कि बैठक प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल जी की अध्यक्षता में हुई संपन्न। – The Uttarakhand News

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश,जिला, शहर, ब्लॉक अध्यक्षों कि बैठक प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल जी की अध्यक्षता में हुई संपन्न।

उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश,जिला, शहर, ब्लॉक अध्यक्षों कि बैठक प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल जी की अध्यक्षता में हुई संपन्न।

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार , 23 मार्च 2025

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में एक उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की महत्वपूर्ण बैठक अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन लाल जी की अध्यक्षता में एवं कैलाश बाल्मीकि के संचालन में संपन्न हुई।

बैठक में अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने ओर दिशा निर्देश देने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय करन माहरा जी ने शिरकत कर संबोधित किया।

श्री करन माहरा जी ने अपने संबोधन में कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के सभी अन्य कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी हे और भविष्य में रहेगी सभी के सम्मान को बरकरार रखा जाएगा कांग्रेस के हाथ पैर आंख नाक कान आप सभी हैं आप सभी को के सम्मान के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे।

बैठक में विभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री मदन लाल जी ने समस्त प्रदेश भर से आए विभाग के उपाध्यक्ष, महासचिव ,जिला अध्यक्ष, शहर ब्लॉक अध्यक्षों ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन लाल जी का जोरदार स्वागत किया और प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की।

इसी क्रम में अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस अध्यक्ष उत्तराखण्ड श्री मदन लाल जी ने समस्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और विभाग का विस्तार ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक कार्य करने पार्टी को ओर अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया, ओर सभी के सुझाव मांगे , बैठक में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा जी ने उपस्थित रहते हुए अनुसूचित जाति विभाग को पार्टी का मजबूत स्तम्भ बताया ओर विभाग की मजबूती के लिए कार्यकताओं में जोश भरा।

बैठक में मुख्य रूप से देवेन्द्र सिंह जी, सी पी सिंह जी,लक्ष्मण सिंह धपोला जी, यशपाल आर्य जी, श्रीकांत जी, आशीष देसाई जी, विकास चौहान जी,गगन छाछर जी, मोहन काला जी, कैलाश वाल्मीकि जी,संजय बिरला जी,सूरज जगरिया जी, अमित तलवार, राजे सिंह,राजपाल,अजय कुमार अर्पित जायसवाल ,जितेंद्र कुमार, डी आर,आर्य ,महेंद्र आर्य ,आर आर लोहिया ,प्रकाश आर्य ,धर्मपाल घाघट जी, शाइद अहमद जमाल जी, आदेश सूद जी,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *