उत्तराखंड

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (छैच्) पर छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर।

पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाते हुए उनके आवेदन समय से ऑनलाइन कराए जाएं।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (छैच्) पर छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर।

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 03 सितंबर 2026

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (छैच्) पर छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। समाज कल्याण विभाग ने जनपद के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों को पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन कराने के निर्देश दिए हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने संस्थानों के प्रधानाचार्यों एवं प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचाते हुए उनके आवेदन समय से ऑनलाइन कराए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम तिथि के बाद किसी पात्र विद्यार्थी के आवेदन से वंचित रहने की स्थिति में संबंधित शिक्षण संस्थान की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

विभाग के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) और दिव्यांग वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ दिलाना प्राथमिकता है। शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थियों से आवेदन प्राप्त करने के साथ ही उनके सत्यापन और अन्य आवश्यक प्रक्रिया को भी निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

छात्रवृत्ति आवेदन अथवा पोर्टल से संबंधित तकनीकी एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षण संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए गए हैं। विद्यार्थियों और संस्थानों की सुविधा के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने शिक्षण संस्थानों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना पात्र विद्यार्थियों के आवेदन समय से पूर्ण कराने और उनका सत्यापन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button