भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के माननीय सदस्यगण राज्य भ्रमण पर 23 से 26 अगस्त 2026 तक देहरादून में प्रवास करेंगे। – The Uttarakhand News

भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के माननीय सदस्यगण राज्य भ्रमण पर 23 से 26 अगस्त 2026 तक देहरादून में प्रवास करेंगे।

भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के माननीय सदस्यगण राज्य भ्रमण पर 23 से 26 अगस्त 2026 तक देहरादून में प्रवास करेंगे।

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार , 23 अगस्त 2026

भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के माननीय सदस्यगण राज्य भ्रमण पर 23 से 26 अगस्त 2026 तक देहरादून में प्रवास करेंगे। इस दौरान परिषद के माननीय सदस्य पत्रकारों एवं समाचार पत्रों के प्रकाशकों की समस्याओं सहित मीडिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे तथा संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सुझाव साझा करेंगे।

भारतीय प्रेस परिषद के माननीय सदस्य-संयोजक श्री गुरिंदर सिंह, श्री अरुण कुमार त्रिपाठी एवं श्री सुधीर कुमार पाण्डा 24 अगस्त 2026 को अपराह्न 12:00 बजे राज्य अतिथि गृह, बीजापुर में समाचार पत्रों के प्रकाशकों के साथ बैठक करेंगे।

बैठक में समाचार पत्रों के प्रकाशकों द्वारा अपनी समस्याओं एवं मीडिया से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को परिषद के माननीय सदस्यों के समक्ष रखा जाएगा। इस दौरान संबंधित पक्षों के साथ संवाद एवं विचार-विमर्श करते हुए समस्याओं के समाधान तथा आवश्यक सुझावों के संबंध में चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *