जिला प्रशासन का अतिक्रमण पर कड़ा प्रहार निरंतर जारी,नेहरूग्राम; एनआईवीएच में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई मजार ध्वस्त। – The Uttarakhand News

जिला प्रशासन का अतिक्रमण पर कड़ा प्रहार निरंतर जारी,नेहरूग्राम; एनआईवीएच में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई मजार ध्वस्त।

जिला प्रशासन का अतिक्रमण पर कड़ा प्रहार निरंतर जारी,नेहरूग्राम; एनआईवीएच में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई मजार ध्वस्त।

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार , 31 अगस्त 2025

जिलाप्रशासन देहरादून ने नेहरू ग्राम में सिंचाई विभाग की भूमि तथा राजपुर रोड में एनआईवीएच में अतिक्रमण कर किए गए निर्माण को हटा दिया गया है। नेहरू ग्राम में सिंचाई विभाग की नहर किनारे तथा एनआईवीएच भूमि पर अवैध निर्माण कर बनाई गई मजार को आज ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन को दोनों ही स्थानों पर सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर मजार बनी होने की शिकायत प्राप्त हो रही थीं।

इन मजार को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा जिला प्रशासन से आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिला प्रशासन ने नियत प्रक्रिया के अंतर्गत नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से उक्त अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया।

जिलाधिकारी ने संज्ञान में आते एनआईवीएच में अतिक्रमण कर बनाई गई मजार को एक ही झटके में ध्वस्त कर दिया गया है।

शहर के बीचो-बीच बड़े संस्थान में दृष्टिबाधितों का रास्ता रोके खड़े निर्माण को आज जिला प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। एनआईवीएच जहां दृष्टिबाधित बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। बच्चों हेतु बनाए गए पार्क के भीतर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त हुई जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल नियत प्रक्रिया के तहत् कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्यवाही कर दी गई। इन दिनों जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण पर सख्त रूख अपनाते हुए ध्वस्तीकरण कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *