टिहरी के गजा में खाई में गिरी टाटा सूमो, 2 लोगों की मौत, 11 घायल। – The Uttarakhand News

टिहरी के गजा में खाई में गिरी टाटा सूमो, 2 लोगों की मौत, 11 घायल।

टिहरी के गजा में खाई में गिरी टाटा सूमो, 2 लोगों की मौत, 11 घायल।

उत्तराखंड (टिहरी) रविवार, 31 मार्च 2024

जनपद के गजा तहसील में एक टाटा सूमो वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टिहरी पुलिस के अनुसार टिहरी के गजा तहसील के डुवाकोटी के पास यह हादसा हुआ है। जहां एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि यह वाहन गजा से चंबा जा रहा था। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 11 लोग घायल हो गए। जिन्हें खाई से रेस्क्यू कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजा में भर्ती कराया गया। वाहन में 13 लोग सवार थे।

सीएचसी गजा से गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। जबकि, 4 घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजा में चल रहा है। इससे पहले घटना स्थल से ही गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया जा चुका है। जिनका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। मृतकों की संख्या भी बढ़ने की आशंका है। उधर, हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। जबकि, मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मृतकों के नाम धर्मवीर असवाल पुत्र कर्म सिंह असवाल (उम्र 45 वर्ष), निवासी- कठूड़, टिहरी व रितिका पुत्री दीपा सिंह (उम्र 21 वर्ष), निवासी- अम सारी, टिहरी बताए जा रहें हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *