उत्तरकाशी के गंगनानी के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश में छह लोगों की मौत। – The Uttarakhand News

उत्तरकाशी के गंगनानी के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश में छह लोगों की मौत।

उत्तरकाशी के गंगनानी के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश में छह लोगों की मौत।

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 08 मई 2025

उत्तरकाशी में गंगनानी के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर क्रैश में छह लोगों की मौत हो गई।

हेलीकॉप्टर ने देहरादून से उड़ान भरी थी, जो गंगनानी से आगे नाग मंदिर के पास सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना पर घटनास्थल के लिए आपदा प्रबंधन QRT, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी, राजस्व टीम रवाना कर दी गई। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात यात्री सवार थे। सरकार ने हादसे का तुरंत संज्ञान लेते हुए राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *