जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर शहर की कूड़ा उठान व्यवस्था पर सम्बन्धित कम्पनियों के एमडी को नगर निगम द्वारा प्रेषित किये गए नोटिस। – The Uttarakhand News

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर शहर की कूड़ा उठान व्यवस्था पर सम्बन्धित कम्पनियों के एमडी को नगर निगम द्वारा प्रेषित किये गए नोटिस।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर शहर की कूड़ा उठान व्यवस्था पर सम्बन्धित कम्पनियों के एमडी को नगर निगम द्वारा प्रेषित किये गए नोटिस।

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार,  25 सितम्बर 2024

जिलाधिकारी देहरादून द्वारा सफाई कम्पनियों की लापरवाही पर लगातार कार्रवाई और नोटिस जारी करने का नतीजा यह हुआ कि आज कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक को देहरादून में डीएम के समक्ष उपस्थित होना पड़ा। जिलाधिकारी ने कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक को सफाई व्यवस्था चुस्त दुरूस्त करने को लेकर अंतिम चेतावनी दी। कहा कि अपने वाणिज्यिक और आवासीय कूड़ा पृथक्कीकरण की योजना प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह में उनके कूड़ा उठाने वाले वाहनों को भी ठीक कर संचालित किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक 2 दिन में एक कूड़ा डम्पिंग पॉइन्ट को साफ किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *