रूद्रप्रयाग में घास लेने गई सास-बहू पर किया गुलदार ने हमला। – The Uttarakhand News

रूद्रप्रयाग में घास लेने गई सास-बहू पर किया गुलदार ने हमला।

रूद्रप्रयाग में घास लेने गई सास-बहू पर किया गुलदार ने हमला।

उत्तराखंड (रूद्रप्रयाग) रविवार, 30 जून 2024

उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे लोगों में दहशत है।रूद्रप्रयाग में भरदार पट्टी के घेंघडखाल निवासी मघोसी देवी और उनकी बहू विनीता देवी शनिवार सुबह गांव के पास ही घास लेने के लिए गई थी। तभी सास-बहू पर गुलदार ने हमला कर दिया।

गुलदार के हमले में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना के बाद गांव में वन विभाग की टीम भेज दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *