एक दुकान के ऊपर प्रथम तल के मकान में लगी आग। – The Uttarakhand News

एक दुकान के ऊपर प्रथम तल के मकान में लगी आग।

एक दुकान के ऊपर प्रथम तल के मकान में लगी आग।

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 13 सितम्बर 2024

पुलिस को सूचना मिली की गोल कोठी के पास एक दुकान के ऊपर प्रथम तल के मकान में आग लग गई है। सूचना पर पुलिस तथा फायर की गाड़ी मौके पर पहुँची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। मौके पर दमकल के वाहन द्वारा आग पर काबू पाया गया।

मकान में प्रेमचंद पुत्र स्वर्गीय रामाशीष निवासी गैस गोदाम के पास वाली गली, गोल कोठी के पास हरिपुर कला, थाना रायवाला अपने परिवार के साथ निवास करते है।

प्रेमचंद की पत्नी अपने बच्चे के साथ गांव गई थी, प्रेमचंद कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है जो आज आज सुबह घर में पूजा कर दिया जलाकर निकला था। प्रथम दृष्टया पूजा के दिए से घर पर लगाना प्रतीत हो रहा है, आग से घर मे रखा घरेलू सामान जल गया, कोई जन हानि नहीं हुई है।आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *