जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों लेकर परेडग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण किया। – The Uttarakhand News

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों लेकर परेडग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों लेकर परेडग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण किया।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 13 अगस्त 2024

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज सम्बन्धित अधिकारियों के साथ परेडग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्षण करते हुए स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा। जिलाधिकारी ने परेडग्राउण्ड में निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को समुचित व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि युद्धस्तर पर कार्य करते हुए तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। उन्होंने निर्देशित किया कार्यक्रम आने में वाले गणमान्य एवं आंगनतुकों हेतु सीटिंग व्यवस्था, सफाई, विद्युत आदि समुचित व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करें।

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्टेट प्रत्युष सिंह, अधि. अभि. उषा भण्डारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *