जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्मार्ट सिटी की समर्पण होने जा रही धनराशि को ही धर पकड़ किया। – The Uttarakhand News

जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्मार्ट सिटी की समर्पण होने जा रही धनराशि को ही धर पकड़ किया।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्मार्ट सिटी की समर्पण होने जा रही धनराशि को ही धर पकड़ किया।

उत्तराखंड (देहरादून) रविवार , 20 अप्रैल, 2025

जिलाधिकारी सविन बंसल अपनी कार्यशैली के अनुसार कई करोड़ के जन सरंचनाओं के एक साथ काम उठवाए है मा० सीएम की प्ररेणा से शहर में विभिन्न प्रमुख स्थलों के सौन्दर्याकरण निर्माण कार्य गतिमान है। जिसके अन्तर्गत दून की धड़कन ‘घंटाघर’ अब दिव्य-भव्य स्वरूप में दिखेगा जिसका सभी स्टैक होल्डर्स से विमर्शः कर कार्य प्रारम्भ हो गया है। जिलाधिकारी येनकेन बजट का प्रबन्ध करते हुए भी कार्यों को धरातल पर उतारने में जुटे हैं, जिनकी उनके द्वारा निरंतर मॉनिटिरिंग की जा रही है।

शहर के घंटाघर चौक को आधुनिक एवं यातायात हेतु सुगम बनाया जा रहा है, जिलाधिकारी ने चार्ज संभालते देहरादून में सुगम सुविधा एवं यातायात के लिए निरंतर प्रयास एवं मंथन से शहर के चौक चौराहों का पारम्परितक एवं पौराणिक शैली सौन्दर्गीकरण के विकसित किए जाने की कार्य योजना को धरातल पर लाने का कार्य किया। जिसके फलस्वरूप शहर के घंटाघर सहित अन्य चौक चौराहों को सौन्दर्याकृत बनाने का कार्य गतिमान है। घंटाघर के सुधारीकरण कार्यों से जहां यातायात संचालन में मदद मिलेगी वहीं, घंटाघर अपने भव्य स्वरूप से जनमानस को अपनी ओर आकर्षित करेगा तथा चौराहों पर राज्य की लोक पारम्परिक शैली में विकसित छवि पर्यटकों में राज्य के लोक संस्कृति एवं परम्परा के दर्शन कराएगी।

डीएम ने चौक चौराहों का सौन्दर्यीकरण सुधार, एवं घंटाघर के कार्यों का डिजाईन, सर्वे, कान्सेप्ट तो ज्वाइनिंग के दूसरे माह ही तैयार कर लिया था जिसके लिए निरंतर धनराशि संगठित करने में लगे थे। डीएम ने स्मार्ट सिटी की समर्पण होने जा रही धनराशि को ही धर पकड़ कर बजट का प्रबंधन करते हुए कार्य प्रारम्भकरवा दिए हैं, निर्माण के साथ योजना का रखरखाव भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *