उत्तराखंड

धर्मपुर विधानसभा प्रत्याशी योगेन्द्र चौहान ने समीक्षा बैठक का आयोजन किया।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने की।

धर्मपुर विधानसभा प्रत्याशी योगेन्द्र चौहान ने समीक्षा बैठक का आयोजन किया।

उत्तराखंड (देहरादून) वीरवार, 10 सितम्बर 2026

देहरादून धर्मपुर विधानसभा जीएमएस रोड पर सांई गेस्ट हाउस में हुई आज इस समीक्षा बैठक का आयोजन धर्मपुर विधानसभा प्रत्याशी योगेन्द्र चौहान द्वारा किया गया ।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी गौरी प्रसाद उपासक जी और बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम जी ने की इसी कार्यक्रम में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा जयेंद्र कश्यप का स्वागत सम्मान भी किया और देहरादून में आजाद समाज पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी को बूथ स्तर तक ले जाने पर अहम चर्चा हुई बैठक का संचालन प्रदेश सचिव प्रीतम कुलवंशी जी ने किया।

पार्टी के संरक्षक पूर्व जज श्री सीएल भारती जी ने कहा कि हम इस पार्टी में जिस मिशन को लेकर चल रहे हैं उस मिशन को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी ने शुरू किया और उसको मान्यवर साहेब कांशीराम जी ने आगे बढ़ाया अब उसी मिशन को चंद्रशेखर आजाद बढ़ा रहे हैं।

प्रदेश प्रभारी गौरी प्रसाद उपासक जी ने कहा कि हम बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी और कांशीराम जी के मिशन को पूरा करने के लिए हमें सबसे ज्यादा अपनी अपनी विधानसभा में बूथ पर काम करने की जरूरत है और क्योंकि कांशीराम साहब का 51% वाला फार्मूला ही हमें किसी भी विधानसभा में जीत हासिल करा सकता है।

प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम जी ने कहा कि हम इस प्रदेश में भाजपा की चुले हिलाने की मुहिम और मिशन पर काम कर रहे हैं क्योंकि भाजपा सरकार में जिस तरह से दलित पिछड़ों अल्पसंख्यकों पर लगातार बढ़ते हमलो अपराधों पर अंकुश लगाने की बहुत जरूरत है और ये काम सिर्फ आजाद समाज पार्टी चीफ नगीना सांसद भाई चंद्रशेखर आजाद जी ही लगा सकते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे – प्रदेश उपाध्यक्ष रामू राजौरिया, प्रदेश सचिव प्रीतम कुलवंशी, प्रदेश युवा मोर्चा दलीप वर्मन, जिला प्रभारी टिंकू सहगल,महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार, संस्थापक सदस्य सुबोध कुमार, विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश जी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा जगदीप कुमार, जिला मीडिया प्रभारी सुशील सैनी, कलीम भाई, अब्दुल आकीब, राहुल कुमार, आशीष कुमार, ममराज राणा, धीरज कुमार, सुशांत कुमार, अर्चित कुकरेती, सहजाद अहमद, मोहित वर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button