मामूली बात पर घर से नाराज होकर नाबालिग भाई-बहन ने ट्रेन के आगे कुदकर दी जान। – The Uttarakhand News

मामूली बात पर घर से नाराज होकर नाबालिग भाई-बहन ने ट्रेन के आगे कुदकर दी जान।

मामूली बात पर घर से नाराज होकर नाबालिग भाई-बहन ने ट्रेन के आगे कुदकर दी जान।

उत्तराखंड (हरिद्वार) बुधवार, 10 अप्रैल 2024

नाबालिग भाई बहन ने ट्रेन के आगे कुदकर अपनी जान दे दी। घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया हैं। घटना को लेकर हर कोई हैरान है।

दोनों भाई बहन मामूली बात पर घर से नाराज होकर निकल गए थे। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद घटना की जानकारी मिली। सूचना पाकर एसएसआई राजेश बिष्ट, एसआई प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों को बुलाकर शिनाख्त के प्रयास किए , जिस पर साकिब और साजिद पुत्र फारुक निवासी मोहल्ला बाबर कॉलोनी पांवधोई ज्वालापुर ने मृतक की शिनाख्त भाई समीर (16), बहन अलीसवा (14) के रूप में की। मृतक भाई-बहन के के पिता ट्रक चालक है और घटना के वक्त वह शहर से बाहर थे। नाबालिग भाई बहन के आत्महत्या करने से परिवार और आसपास के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *