आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘आंगन का उत्सव व आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। – The Uttarakhand News

आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘आंगन का उत्सव व आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘आंगन का उत्सव व आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार , 06 अक्टूबर 2026

देहरादून के मध्य स्थित चखुवाला के राजकीय विद्यालय में आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ‘आंगन का उत्सव व आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ कही जाने वाली आशा दीदियों ने लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण किट का वितरण किया गया और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चखुवाला के पूर्व मनोनीत पार्षद सतीश कपूर ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार मातृ शक्ति के स्वास्थ्य और पोषण को लेकर गंभीर है और इन योजनाओं का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचना चाहिए।

कार्यक्रम में जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित जांच और संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में बताया गया। क्षेत्र की अनेक लाभार्थी महिलाओं ने कार्यक्रम का लाभ उठाया।

इस अवसर पर आशा फैसिलिटेटर लक्ष्मी कुकरेती, विमला डोंडियाल, विद्यालय की शिक्षिकाओं, आंगनवाड़ी वर्कर्स और आशा दीदियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन विमला डोंडियाल ने किया और उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *