नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग। – The Uttarakhand News

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग।

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग।

उत्तराखंड (हल्द्वानी) शनिवार, 18 मई 2024

नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर चलते ट्रक में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते ट्रक जलकर खाक हो गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है।ट्रक में आग लगाता देख चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक में आग लगने का पता लगाया जा रहा है। वहीं घटनाकी सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिसकी टीम ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया।

मार्ग पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बन गई थी, हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलवा दिया। सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि हल्द्वानी केपहाड़ की और सामान लेकर जा रहे ट्रक में शनिवार को आग लगने की सूचना मिली थी। बताया कि जैसे ही ट्रक रानीबाग एनसीसी कैम्प के समीप पहुँचा तो चलते ट्रक में आग लग गई।

ट्रक से निकलती आग की लपटों को देख लोगो में हड़कंप मच गया। ट्रक में आग लगने की वजह से कुछ समय तक सड़क मार्ग को बंद कर दिया गया था।आस-पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटनाकी जानकारी दी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुँचकर आग पर काबू पा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *