विस्फोट और बहिष्करण विषय पर आधारित 12-13 अप्रैल,2025 को नॉर्थ जोन- II  रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। – The Uttarakhand News

विस्फोट और बहिष्करण विषय पर आधारित 12-13 अप्रैल,2025 को नॉर्थ जोन- II  रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

विस्फोट और बहिष्करण विषय पर आधारित 12-13 अप्रैल,2025 को नॉर्थ जोन- II  रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025

राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी, भोपाल द्वारा माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड, नैनीताल तथा उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी, भवाली के सहयोग से दिनांक 12-13 अप्रैल,2025 को नॉर्थ जोन- II  रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कॉन्फ्रेंस होटल हयात सैंट्रिक, राजपुर रोड़, देहरादून में ‘‘Courts Docket: Explosion and Exclusion**  विषय पर आयोजित की जा रही है। जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के मा0 न्यायमूर्तिगण तथा विभिन्न प्रदेशों के उच्च न्यायालयों के मा0 न्यायमूर्तिगण और कई जिला न्यायालयों के सम्मानित न्यायाधीशगण प्रतिभाग करेंगे।

कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से वैकल्पिक विवाद समाधान, एडीआर मैकेनिज्म, मीडिया व सोशल मीडिया का न्याय प्रदान करने में प्रभाव, ई-सर्विसेस की भूमिका तथा न्यायिक व्यवस्था में प्रगति सुधार सहित कई अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। जिससे भविष्य में न्यायिक प्रणाली और अधिक प्रभावशाली हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *