कोशिकी देवभूमि NGO की संस्थापक मीनाक्षी पवार को शिवसेना प्रदेश सचिव नियुक्त किए।

कोशिकी देवभूमि NGO की संस्थापक मीनाक्षी पवार को शिवसेना प्रदेश सचिव नियुक्त किए।
(कोशिकी देवभूमि NGO की संस्थापक एवं समाजसेविका है)
उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 25 सितम्बर 2026
कोशिकी देवभूमि NGO की संस्थापक एवं समाजसेविका हम सबकी प्रिय बहन श्रीमती मीनाक्षी पवार जी को शिवसेना उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री सागर रघुवंशी जी के आदेश पर शिवसेना प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर समस्त शिवसैनिकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष श्री सागर रघुवंशी जी ने कहा कि मीनाक्षी पवार जी की समाज सेवा, कड़ी मेहनत और नारी शक्ति के उत्थान के लिए किए गए कार्य काबिले तारीफ हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा प्रदेश में महिलाओं की आवाज और बुलंद होगी।
नवनियुक्त प्रदेश सचिव श्रीमती मीनाक्षी पवार जी ने कहा कि “शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष श्री सागर रघुवंशी जी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। मैं जल्द ही पूरे उत्तराखंड में घर-घर जाकर महिलाओं को शिवसेना से जोड़ने का कार्य करूंगी और देवभूमि उत्तराखंड में शिवसेना का परचम लहराऊंगी। नारी शक्ति को संगठन से जोड़ना ही मेरा पहला लक्ष्य रहेगा।
नियुक्ति कार्यक्रम के दौरान रोशन गर्ग जी, सुमित चौधरी जी, प्रतीक गर्ग जी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिवसेना परिवार की ओर से नवनियुक्त प्रदेश सचिव बहन मीनाक्षी पवार जी को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।




