उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने 19 अक्टूबर (महानवमी )को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र। – The Uttarakhand News

उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने 19 अक्टूबर (महानवमी )को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।

उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने 19 अक्टूबर (महानवमी )को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री को लिखा पत्र।

उत्तराखंड (देहरादून) शनिवार, 17 अक्टुबर 2026

सेवा में,

माननीय मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार , देहरादून।

विषयः दिनांक 19 अक्टूबर, 2026 को महानवमी के पावन पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के सन्दर्भ में।

महोदय,

विनम्र निवेदन है कि दिनांक 19 अक्टूबर, 2026 को देश भर में सनातनियों के दद्वारा महानवमी का पावन पर्व मनाया जाना है। महानवमी सनातन का एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व है, जिसे देश विदेश के साथ साथ उत्तराखंड (देव भूमि )प्रदेश के जनमानस द्वारा श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पूजा-अर्चना,कन्या पूजन इत्यादि धार्मिक अनुष्ठान तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी भी अपने परिवारों सहित सम्मिलित होते हैं।

यह भी उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा भी उक्त अवसर पर राजकीय अवकाश घोषित किया गया है।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि प्रदेश के शिक्षकों अधिकारियों एवं कर्मचारियों धार्मिक भावनाओं तथा पर्व के महत्व को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 19 अक्टूबर, 2026 (सोमवार) को महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने हेतु सम्बंधितों को आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट कीजियेगा।

सादर,

धर्मेन्द्र सिंह रावत

(जिलाध्यक्ष)

जनपद, देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *