आनंदम रेस्टॉरेंट के महिला वाशरूम में मिला हिडन कैमरा, लोगों ने जमकर किया हंगामा। – The Uttarakhand News

आनंदम रेस्टॉरेंट के महिला वाशरूम में मिला हिडन कैमरा, लोगों ने जमकर किया हंगामा।

आनंदम रेस्टॉरेंट के महिला वाशरूम में मिला हिडन कैमरा, लोगों ने जमकर किया हंगामा।

उत्तराखंड (देहरादून) शुक्रवार, 16 अगस्त 2024

देहरादून के प्रतिष्ठित आनंदम रेस्टॉरेंट के महिला वाशरूम में मिला हिडन कैमरा। जमकर हंगामा, देखें वीडियो….

देहरादून। देहरादून में प्रतिष्ठित रेस्तरां और स्वीट्स की चेन संचालित करने वाले आनंदम रेस्तरां के महिला वाशरूम में एक हिडन कैमरा पाया गया है। जिसके बाद रेस्तरां में युवतियों, महिलाओं और अन्य व्यक्तियों ने जमकर हंगामा किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस ने रेस्तरां के एक कार्मिक को हिरासत में लिया है। साथ ही कैमरा लगाने के आरोप में संबंधित कर्मी और संचालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के समक्ष दर्ज कराई गई शिकायत में यह कहा गया है कि संबंधित स्टाफ महिलाओं के वाशरूम इस्तेमाल करने के दौरान रिकॉर्डिंग करता था। हालांकि, अभी पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस कैमरे से क्या क्या रिकॉर्ड किया गया है।एसएसपी अजय सिंह ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, मुकदमा पंजीकृत कर रेस्तरां संचालक की भूमिका की जांच भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *