विवाह पूरी दुनिया में एक ऐसा बंधन होता है, जो पवित्र होने के साथ साथ इस संसार के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। जिसमे दो प्यार करने वाले एक नए रिश्ते में जुड़ जाते है। इसलिए विवाह के बंधन में जुडने वाले दो लोगों में प्यार और विश्वास होता है।
विवाह में दो नए लोग एक दूसरे से जुड़ते है जो एक दूसरे को जानते है और जन्मों तक एक दूसरे का साथ देने का वादा करते है। शादी अगर बरसात के मौसम में हो तो वह शादी और अभी सुहाना लगता है। ऐसे में नए जोड़े बाहर घूमना अधिक पसंद करते है। एक दूसरे को अच्छे से जानने की कोशिश करते है क्योंकि उन्हें एक दूसरे के साथ ज़िंदगी भर रहना होता है। बरसात के दिनों की शादी लाजबाब होती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ जगहों के बारे में बताएंगे जहाँ प्री वेडिंग का योजना बनाकर आप एक-दूसरे के बंधन में बंध सकते है। यह जगह काफी लोकप्रिय है।
गोवा शादी के लिए बढ़िया जगह।

बरसात के मौसम में शादी के लिए गोवा बहुत ही सुंदर जगह है। ज्यादातर कपल्स शादी के बाद हनीमून के लिए यहीं आते हैं। बीच वेडिंग के लिए गोवा बहुत मशहूर है। गोवा लग्जरी वेडिंग डेस्टिनेशन में से एक है। नवंबर से फरवरी तक का महीना यहां के लिए बेस्ट है। इस समय यहां कई तरह की एक्टिविटी का आयोजन होता है जिससे आपकी शादी का मजा दोगुना हो जाएगा।
अंडमान निकोबार में शादियां।

अगर आप भीड़भाड़ से दूर सुकून में बीच वेडिंग करना चाहते हैं तो अंडमान निकोबार आपके लिए बढ़िया जगह है। साफ बीच और खूबसूरत नजारों की वजह से अंडमान निकोबार डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए लोकप्रिय हो रहा है। अंडमान के शानदार रिसॉर्ट्स और यहां की मेहमाननवाजी आपका दिल छू लेगी। सितंबर से मई का महीना यहां शादी के लिए अच्छा माना जाता है।
उदयपुर की शादी।

रॉयल डेस्टिनेशन वेडिंग में उदयपुर भी काफी लोकप्रिय है। समृद्ध विरासत, संस्कृति और वास्तुकला की भव्यता यहां लोगों को खींच लाती है। झीलों से घिरा उदयपुर भारत के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक है और यहां शादी करना हमेशा यादगार रहेगा। अप्रैल से अगस्त का महीने में यहां के लिए यह उत्तम है।
केरल शादी के लिए प्रसिद्ध।

केरल अपने खूबसूरत नजारों और बीच के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए केरल पहले उतना प्रसिद्ध नहीं रहा है लेकिन भीड़भाड़ से दूर शांत जगह को पसंद करने वाले इस तरफ भी रुख कर रहे हैं। केरल की बीच वेडिंग लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। कोवलम में स्थित द लीला भारत के सबसे अच्छे वेडिंग रिसॉर्ट्स में से एक है। सितंबर से मार्च तक के महीने में यहां शादी करना सबसे बेस्ट है क्योंकि मॉनसून के मौसम में केरल में रहने का अपना ही मजा है।
इस तरह आप भी इन जगहों पर जाकर अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकते है। बारिश के दिनों में यहाँ की शादियां काफी प्रसिद्ध है। अगर आप भी इन जगहों पर जाने की योजना बना रहे तो देर न करें।