मानसून का मौसम साल का ऐसा समय होता है, जिसमें हर तरफ हरा-भरा वातावरण हो जाता है। बहुत से लोग ऐसे होते जो मानसून में अपने घर के अंदर घुसे रहते हैं और कई लोग ऐसे होते हैं जो मानसून में घूमना बेहद पसंद करते हैं। मानसून का मौसम प्रकृति की सुंदरता को देखने का सबसे अच्छा समय होता है। केरल और कश्मीर राज्यों में कई झील हैं। ये झील बोटिंग के लिए बेहद पॉपुलर हैं। मानसून में बोटिंग का आनंद अगर आप उठाना चाहते है तो आप इन झीलों में बोटिंग कर सकते हैं।
वेम्बनाड झील में बोटिंग का मजा।
कोट्टायम में नहरों और नदियों की विस्तृत श्रृंखला है जो वेम्बानड झील में आकर मिलती हैं और उसके जल का विस्तार करती हैं। वेम्बानड झील एक आकर्षक पिकनिक स्थल भी है। यह झील बेकवाटर पर्यटन के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। यहां बोटिंग, फिशिंग और साइटसीइंग के अनुभवों का आनंद लिया जा सकता है। वेम्बनाड झील को केरल के कई जिलो में अलग अलग नाम से जाना जाता है।
डल झील में बोटिंग का आनंद।
डल झील श्रीनगर में श्रीनगर का गहना या कश्मीर के मुकुट के नाम से लोकप्रिय है। डल झील कश्मीर में दूसरी सबसे बड़ी झील है। यह सुरम्य झील 26 वर्ग कि.मी के बड़े क्षेत्र में फैली हुई है। जो श्रीनगर आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इस झील में पर्यटक बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं यह पर्यटक के लिए एक अच्छा जगह है।
कुमारकोम झील में बोटिंग।
अगर आपने मानसून की शुरूआत में कहीं घूमने-फिरने का प्लान नहीं बनाया है तो आप केरल के खूबसूरत गंतव्य कुमारकोम आ सकते हैं। प्रकृति का अनमोल खजाना लिए बैठा यह स्थल अपनी हरियाली और बैकवाटर आकर्षण के लिए जाना जाता है। यहां आप मानसून के दौरान प्रकृति को करवट लेते देख सकते हैं। मनमोहक आबोहवा और ताजगी का अनुभव कर सकते हैं। कुमारकोम सुरम्य वेम्बनाड झील के चारों ओर सुंदर द्वीपों का समूह है।यहां आप बोटिंग के साथ प्रकृति के साथ शानदार पल बिता सकते हैं।
वेल्लयानी झील बोटिंग के लिए शानदार
त्रिवेंद्रम से सिर्फ 9 किमी की दूरी पर स्थित वेल्लयानी झील केरल की मीठे पानी की झील है। झील का पानी इतना साफ है कि चांदनी रात में यह दर्पण की तरह चमकता है। वेल्लयानी झील केरल में घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है झील का परिवेश बहुत ही आकर्षक और निर्मल है जो किसी को भी अपनी तरफ मोहित करने के लिए पर्याप्त है। यहाँ पर्यटक बोटिंग का आनंद उठा सकते हैं। यह बोटिंग के लिए सबसे सुंदर जगह है।