घूमने फिरने का शौक लगभग सभी को होता है। लेकिन ट्रिप को लेकर हमारी सोच अलग-अलग होती है। किसी के लिए ये दूसरे शहर या देश की संस्कृति, वहां की लोकप्रिय और खूबसूरत जगहों को देखने का मौका होता है। तो कोई दुनियाभर के मशहूर जायकों का लुत्फ उठाने ट्रिप पर निकल जाता है। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो केवल अपनी रूटीन लाइफ की बोरियत भगाने के लिए दूसरे शहर जाकर वक्त बिताते हैं और होटल के रूम में रिलैक्स करना पसंद करते हैं।
कुछ लोग ऐसे होते हैं जो ट्रिप पर जाने से पहले ही अपना बजट तय कर लेते हैं, या पूरी रिसर्च करके घर से बाहर निकलते हैं। वहीं, कई ऐसे भी हैं जो बेफिक्र होकर, बिना किसी प्लानिंग के सैर सपाटे पर निकल जाते हैं। अगर आपको घूमना पसंद है और अब इस कोरोना से राहत के बाद आप गर्मियों से राहत पाने के लिए ठंडे प्रदेशों की वादियों में घूमना चाहते है तो आज हम आपको इन्ही ठंडे जगहों के बारे में बताएंगे जहाँ आप बड़े आराम से जून-जुलाई के महीनों में अपना समय बीता सकते है ।आइये जानते ही इन जगहों के बारे में।
हिमाचल प्रदेश का मैकलॉडगंज ।

हिमाचल प्रदेश राज्य में धर्मशाला के पास स्थित मैकलोडगंज एक प्रमुख हिल स्टेशन है, जो ट्रेकर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। यहाँ आप डल झील में नाव की सवारी का लुफ्त उठा सकते है । यहां बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए सपरिवार जाया जा सकता है । यहां दुकानें, रेस्तरां, होटल और सड़क किनारे लगने वाले बाजार सब कुछ हैं ।गर्मी के मौसम में भी यहां खासी ठंडक रहती है। तिब्बत की राजधानी ल्हासा की तर्ज पर इस जगह को मिनी ल्हासा भी कहा जाता है। यहां की सबसे मशहूर जगह दलाई लामा का मंदिर और उस से सटी नामग्याल मोनेस्ट्री है। मैक्लॉडगंज में पर्वत श्रृंखला की ऊंची-नीची चोटियां और उनके ऊपर जमकर पिघल चुकी बर्फ के निशान और चट्टानों पर खड़े चीड़ और देवदार के हरे-भरे पेड़ हर किसी के मन को अपनी ओर खींचते हैं। अपनी इस खूबसूरती की वजह से यहां की वादियों के मनमोहक दृश्य पर्यटकों के जेहन में हमेशा के लिए बस जाते हैं।
सिक्किम की सैर।

सिक्किम भारत का एक ऐसा प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां की चोटियां, पवित्र झीलें, प्राचीन मठ, आर्किड नर्सरी और आश्चर्यजनक ट्रेकिंग मार्ग सिक्किम को एक परफेक्ट हॉलिडे प्लेस बनाते हैं।
इसके अलाव, सिक्किम अपने उत्कृष्ट प्राकृतिक सुन्दरता साधनों, भव्य पहाड़ों, सुंदर झरनों और कई अद्भुत परिदृश्यों से भरपूर है। आप यहाँ घूमकर अपने छुट्टियों को यादगार बना सकते है। यूं कहें तो सिक्किम भारत का एक बहुत ही खूबसूरत छोटा राज्य है पर घूमने के मकसद से यह सबका दिल जीतता आया है। यहाँ गंगटोक ,मंगन,युमथांग घाटी,लाचेन गांव,गुरूडोंगमर झील घूमने के लिए बढ़िया जगह है।
शिमला घूमने के लिए उत्तम।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी के नाम से प्रसिद्ध शिमला सैलानियों का स्वर्ग कहा जाता है। ये हिल स्टेशन ठंडी वादियों और खूबसूरत नजारों से भरा हुआ है। स्नो फॉल यानी की बर्फबारी देखने के लिए शिमला हर एक भारतीय के लिए सबसे प्रिय जगह है। यहां की खूबसूरती हमेशा लोगों को अपने तरफ आकर्षित करती रही है। दूर-दराज से आए पर्यटक यहां से जल्दी जाने का नाम नहीं लेते हैं। यहां की हरियाली और छोटे-छोटे झीलों से बहता पानी लोगों के मन को लुभाता है। यहां जाने के लिए सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च के बीच का है। दिसंबर और फरवरी के बीच यहां पर काफी बर्फ बारी होती है। वैसे गर्मियों के मौसम में भी यह जगह ठंडक का एहसास दिलाती है। इसीलिए लोग शिमला को एवरग्रीन वेकेशन हिल स्टेशन भी कहते हैं।
मेघालय है उत्तम जगह।

मेघालय भारत का एक प्रमुख राज्य है जो हर साल अपने असीमित आकर्षणों की वजह से पर्यटकों को आमंत्रित करता है।
मेघालय पर्यटन स्थल अपनी सुंदर पर्वत मालाओं, भारी वर्षा, धूप, उच्च पठारों, लुभावने झरनों, नदियों और घास के आकर्षित मैदानों के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध है। मेघालय में आप,शिलांग,स्मित,चेरापूंजी,
दावकी झील,नोहकलिकाई फॉल्स आदि घूम सकते है।