जीपीएफ अभिदाताओं की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान करना है अदालत का लक्ष्य। – The Uttarakhand News

जीपीएफ अभिदाताओं की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान करना है अदालत का लक्ष्य।

जीपीएफ अभिदाताओं की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान करना है अदालत का लक्ष्य।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025

कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हक़दारी) उत्तराखंड, देहरादून द्वारा सामान्य भविष्य निधि अदालत का आयोजन दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को कार्यालय परिसर, देहरादून मे किया जायेगा।

इस जनहितेषी पहल का उद्देश्य जीपीएफ अभिदाताओं की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान तथा सभी संबधित अधिकारियों को एक ही मंच पर लाकर पारदर्शी संवाद स्थापित करना है।

अभिदाताओं को इस अवसर पर अपने जीपीएफ खातों से संबधित समस्याओं जैसे लुप्त अंशदान, ऋणात्मक शेष, अथवा अंतिम भुगतान मे देरी आदि के समाधान हेतु मौके पर ही सहायता प्राप्त होगी।

महालेखाकार (ले0 एवं हक़0) कार्यालय यह पहल जिला मजिस्ट्रेट देहरादून, कोषाधिकारी/उप-कोषाधिकारीगण एवं आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के साथ सम्पूर्ण समन्वय में संपन्न करेगा, ताकि यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो सके।

यह अदालत महालेखाकार (लेखा एवं हक़दारी) कार्यालय की अभिदाताओं के प्रति पारदर्शी जवाबदेह एवं सवेदनशील सेवा प्रदान करने की सतत प्रतिबदधता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *