कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष माननीय करन माहरा ने भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। – The Uttarakhand News

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष माननीय करन माहरा ने भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष माननीय करन माहरा ने भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड (देहरादून) बुधवार, 24 सितम्बर 2025

बिहार की राजधानी पटना स्थित ऐतिहासिक सदाकत आश्रम में कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी की अध्यक्षता एवं नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी की उपस्थिति में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष माननीय करन माहरा जी ने भी सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मा० करन माहरा जी ने कहा—

“आज का दिन कांग्रेस परिवार के लिए ऐतिहासिक है। आज़ादी के बाद पहली बार सदाकत आश्रम में CWC की बैठक आयोजित हो रही है। यही सदाकत आश्रम वह पवित्र स्थल है, जहां से स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा मिली और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह सिर्फ़ बैठक नहीं, बल्कि आज़ादी की विरासत को आगे बढ़ाने और लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प है।

यह बैठक कांग्रेस की उस विचारधारा और प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसने देश को आज़ादी दिलाई और आज लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्षरत है।

#CWC #Congress #SadaqatAshram #KaranMahara #Bihar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *