अहमदनगर में चचेरी बहन की हल्दी के प्रोग्राम में एक युवती की अचानक से मौत। – The Uttarakhand News

अहमदनगर में चचेरी बहन की हल्दी के प्रोग्राम में एक युवती की अचानक से मौत।

अहमदनगर में चचेरी बहन की हल्दी के प्रोग्राम में एक युवती की अचानक से मौत।

उत्तरप्रदेश (मेरठ)  रविवार, 28 अप्रैल 2024

अहमदनगर में चचेरी बहन के हल्दी के प्रोग्राम में एक युवती की अचानक से मौत हो गई। युवती मोहल्ले की कुछ लड़कियों के साथ अपनी चचेरी बहन के हल्दी के प्रोगाम में डांस कर रही थी। डांस करते-करते वह गिर गई और गिरते ही उसकी जान चली गई। इस दौरान साथ में डांस करने वाली युवतियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर परिवार के लोग पहुंचे और युवती को लेकर तुरंत डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने जांच पड़ताल के बाद युवती की हार्ट अटैक से मौत होने की पुष्टि की। युवती के डांस के दौरान जमीन पर गिरने का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घर-परिवार में कोहराम मच गया।

मामला लिसाड़ी गेट के अहमदनगर गली नंबर 2 का है। यहां के रहने वाले महताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की रविवार को आशियाना कॉलोनी से बारात आनी थी। बारात से पहले घर में हल्दी का प्रोग्राम चल रहा था। घर में आयोजित इस कार्यक्रम में नाच-गाने का भी आयोजन किया गया था।

दुल्हन की चचेरी बहन रिमशा उत्तरी मेहताब मोहल्ले की लड़कियों के डांस कर रही थी। रिमशा डांस करते-करते अचानक से जमीन पर गिर पड़ी। रिमश के जमीन पर गिरते ही बच्चे शोर मचाने लगे। रिमशा के साथ जो बच्चे और अन्य युवतियां डांस कर रही थीं उन्होंने उसे उइाने का प्रयास किया लेकिन रिमशा उठी नहीं। शोर-शराबा सुनकर घर वाले रिमशा के पास पहुंचे। उन्होंने भी रिमशा को उठाने की कोशिश की। रिमशा के शरीर में कोई हलचल न होने पर चीख-पुकार मच गई। रिमश को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने रिमशा को मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *