अल्मोड़ा में कार गहरी खाई में गिरने से एक महिला की मौत 3 लोग घायल। – The Uttarakhand News

अल्मोड़ा में कार गहरी खाई में गिरने से एक महिला की मौत 3 लोग घायल।

अल्मोड़ा में कार गहरी खाई में गिरने से एक महिला की मौत 3 लोग घायल।

उत्तराखंड (अल्मोड़ा) सोमवार, 15 अप्रैल 2024

अल्मोड़ा के धौलछीना-सेराघाट मोटर मार्ग में एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक महिला व दो पुरूष घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग कोटगाड़ी देवी मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। सभी नैनीताल जिले के निवासी बताये जा रहे हैं।

आज करीब 4 बजे की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक धौलछीना से 3 किमी आगे कसान बैंड व रेख की धार के बीच सुनखाली गधेरे के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी।

पशुपालन विभाग के अनिल नाम के एक कर्मचारी अपनी बाइक से वहां से गुजर रहे थे। उन्हें झाड़ियों से एक महिला की चीख पुकार की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो एक महिला घायलावस्था में झाड़ियो में पड़ी मिली।

उन्होंने घटना की सूचना आस पास के लोगों को दी। सूचना के बाद धौलछीना थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। जिसके बाद पुलिस के रेसक्यू आपरेशन चलाया। अब तक पुलिस ने खाई से चार लोगों को खाई से बाहर निकाल लिया है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुशील कुमार जोशी ने इसकी पुष्टि की है। वही, 3 लोगों को सीएचसी धौलछीना में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। घटनास्थल पर पुलिस का सर्च आपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *