राज्यमंत्री मकवाना ने नैशनल पॉवर लिफ्टिंग 52 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल विजेता वाल्मिकी समाज की छात्रा मुस्कान जिनवाल को माला पहनाकर सम्मानित किया। – The Uttarakhand News

राज्यमंत्री मकवाना ने नैशनल पॉवर लिफ्टिंग 52 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल विजेता वाल्मिकी समाज की छात्रा मुस्कान जिनवाल को माला पहनाकर सम्मानित किया।

राज्यमंत्री मकवाना ने नैशनल पॉवर लिफ्टिंग 52 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल विजेता वाल्मिकी समाज की छात्रा मुस्कान जिनवाल को माला पहनाकर सम्मानित किया।

उत्तराखंड (देहरादून) मंगलवार , 03 जून 2025

उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने आऊटसोर्स स्वच्छता कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही से पूर्व स्पष्टीकरण लेने के नगर निगम प्रशासन को सख्त निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति के निर्देश भी दिए। राज्यमंत्री ने नैशनल पॉवर लिफ्टिंग 52 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल विजेता वाल्मिकी समाज की छात्रा मुस्कान जिनवाल को माला पहनाकर सम्मानित किया।

राज्य मंत्री मकवाना ने ऋषिकेश नगर निगम विभागों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने देश के मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाकर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने एवं पद सृजन के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने को कहा। “मैन्युअल स्कैवेंजर्स एक्ट” की जानकारी न होने पर नाराजगी जाहिर की “नमस्ते योजना” का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। सीवर सफाई कार्यों के दौरान कर्मचारियों को संपूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराने एवं सफाई कर्मचारियों के परिवार के स्वरोजगार एवं शिक्षा हेतु ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छता कर्मचारियों के लिए गोल्डन एवं आयुष्मान कार्ड के लिए 15 दिन के भीतर शिविर लगाने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री श्री मकवाना ने शहर में प्रमुख चौराहा चिन्हित कर महर्षि वाल्मीकि चौक बनाने के नगर निगम प्रशासन को निर्देश दिए l

समीक्षा बैठक में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में सदस्य राकेश पारचा, ऋषिकेश नगर निगम आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी, सहायक नगर आयुक्त के अलावा समाज कल्याण, जल संस्थान, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *